Bathinda Military Station Firing Updates: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में जवानों की जान गई; Indian Army का बयान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में जवानों की जान गई; Indian Army का बयान, कहा- मरने वाले 4 लोग सेना के ही जवान

Bathinda Military Station Firing Updates

Bathinda Military Station Firing Updates

Bathinda Military Station Firing Updates: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना पर अब Indian Army का आधिकारिक बयान सामने आया है। आर्मी ने जानकारी दी है कि, फायरिंग की घटना में जिन चार लोगों की मौत हुई है। वह सभी सेना के जवान थे और आर्टिलरी यूनिट में तैनात थे। आर्मी ने बताया कि, जवानों की मौत सिर्फ गोली लगने से हुई है। जवानों को कोई अन्य चोट या उनकी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना में जान गंवाने वाले सभी जवानों के परिवारों को जानकारी दी जा रही है।

आर्मी ने अपने बयान में आगे कहा कि, पूरे सैन्य इलाके को सील कर दिया गया है और घटना में तथ्यों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। वहीं आर्मी ने दो दिन पहले गायब हुए 28 कारतूस और एक INSAS राइफल का भी जिक्र किया। आर्मी ने कहा कि, घटना में इस पहलु के भी शामिल होने सहित सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

हालांकि, आर्मी ने यह जानकारी अभी नहीं दी कि, इन चार जवानों को मारा किसने? फायरिंग की घटना को किसने अंजाम दिया और क्या वजह रही? ऐसे में आशंका यह भी है कि, क्या मिलिट्री स्टेशन के अंदर जवानों की रंजिशन आपसी झड़प हुई या कोई और कहीं से आया और जवानों पर गोलीबारी करके चला गया?

बतादें कि, घटना के बाद से बठिंडा सैन्य इलाके के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है। मिलिट्री स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही क्विक रिएक्शन टीमों को आगे किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कर दिया गया है। आर्मी के अधिकारी हालातों का जायजा लेते हुए घटना की जांच कर रहे हैं। सेना के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग हुई है।

वहीं इस पूरी घटना पर पंजाब पुलिस के अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, सैन्य इलाके के अंदर यह घटना होने के चलते पंजाब पुलिस पूर्ण रूप से अपनी सक्रियता नहीं दिखा पा रही है। इधर, पंजाब पुलिस ने घटना में कोई आतंकी एंगल होने से इंकार किया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि, घटना मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई है। फिलहाल, घटना सेना से जुड़ी होने के चलते पंजाब पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कह रही.