बस्ती के बाहुबली नेता राजकिशोर सिंह भाजपा में शामिल, सदस्यता लेने से पहले अमित शाह से मिले
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

बस्ती के बाहुबली नेता राजकिशोर सिंह भाजपा में शामिल, सदस्यता लेने से पहले अमित शाह से मिले

Former minister Rajkishore Singh joins BJP

Former minister Rajkishore Singh joins BJP

बस्ती। Former minister Rajkishore Singh joins BJP: पूर्व मंत्री और बस्ती की हरैया सीट से तीन बार के विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज किशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। 

राज किशोर के साथ उनके भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है। राज किशोर सिंह का जिले में बड़ा जनाधार है। अपने भाई के साथ राज किशोर भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

राजकिशोर सिंह का परिचय

राजकिशोर सिंह हरैया सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही सपा सरकार में पंचायती राज विभाग में मंत्री भी रह चुके हैं। बीते कई दिनों भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। 

राजकिशोर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है इस तरीके से राज किशोर सिंह का जनाधार और कद है। उससे जिले के वर्तमान सियासी समीकरण में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी भी इस दौरान मौजूद रहे।