आम होती जा रही हर्निया की बीमारी से बचाव के लिए मोटापा न होने दे

आम होती जा रही हर्निया की बीमारी से बचाव के लिए मोटापा न होने दे

Prevent Hernia Disease

Prevent Hernia Disease

बीमारी होने पर ऑपरेशन द्वारा  इलाज संभव

चंडीगढ़। Prevent Hernia Disease: देश में हर्निया की बीमारी आम होती जा रही है। इसका कारण मोटापा है और दोषपूर्ण खान पान है। हर्निया की बीमारी होने पर ऑपरेशन के जरिए पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। 

     हेर्निया रोग के बारे में चंडीगढ़ के सेक्टर 32स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के सर्जन अमनप्रीत सिंह ने हर्निया के बारे में यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा यह एक आम बीमारी बनती जा रही है, ऑपरेशन ही इसका एकमात्र सफल इलाज है। डॉ अमनप्रीत ने इसके कारण, इससे कैसे बचें और इसके इलाज के बारे में बताया ।

क्या होता है हर्निया 

डॉ अमनप्रीत ने बताया कमजोरी के कारण पेट की मांसपेशियों में सूजन,
और पेट के अंगों के बाहर निकलने को हर्निया कहा जाता है।
यह बीमारी आजकल महिलाओं और पुरुषों में तेजी से फैल रही है।यह मोटापे, पेट के आघात या गर्भवती महिलाओं में  आम है।पेट की किसी भी प्रकार की सर्जरी या बार-बार तेज खांसी आना भी हर्निया का कारण बन सकता है।उन्होंने बताया  पेट में बार-बार तेज दर्द होना और खांसी के कारण पेट में सूजन होना इसके आम लक्षण हैं।उन्होंने बताया हर्निया के मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आजकल इसका इलाज सस्ते और अच्छे तरीके से संभव है,। ऐसे में अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आती है तो आपको अपने नजदीकी डॉक्टर से मिलना चाहिए।  अगर हम हर्निया के बारे में बात करें तो इसका अंतिम इलाज सर्जरी है।  ऑपरेशन ओपन सर्जरी या दूरबीन द्वारा व्यक्ति की विकृत संरचना को ठीक किया जाता है।हर्निया से बचने के लिए मोटापे को दूर रखना होगा।  खासतौर पर आपको अपने रोजाना के खान-पान में बदलाव करना होगा।  शराब और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए।  तभी इससे छुटकारा पाया जा सकता है और इससे बचा जा सकता है।

यह पढ़ें:

महाराष्ट्र का 57वां निरंकारी संत समागम: हर्षोल्लास के साथ स्वैच्छिक सेवाओं का शुभारम्भ

चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत सब इंस्पेक्टर को किया इधर से उधर, देखें किसे कहाँ लगाया

भारतीय योग संस्थान द्वारा माहिला योग दिवस का आयोजन