Auto industry faces major blow domestic sales drop by 15 percent export offers a glimmer of hope
BREAKING
ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत? हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी

वाहन INDUSTRY में बड़ा झटका, घरेलू बिक्री में 15% की गिरावट, एक्सपोर्ट से बची उम्मीदें

Auto industry faces major blow domestic sales drop by 15 percent export offers a glimmer of hope

Auto industry faces major blow domestic sales drop by 15 percent export offers a glimmer of hope

AUTO SALES DECLINE WITH MIXED MARKET TRENDS: वाहन इंडस्ट्री की दिसंबर sales रिपोर्ट ने मिलेजुले परिणाम पेश किए हैं। कुल वाहन बिक्री में 1% की कमी आई है, जिससे यह 3.23 लाख यूनिट पर आ गई। यह आंकड़ा 3.51 लाख यूनिट के अनुमान से काफी कम है।  

घरेलू बिक्री में भारी गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बिक्री में 15% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में कुल 1.62 लाख unit की बिक्री हुई, जो इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है।  

वाहन एक्सपोर्ट में 18% की बढ़ोतरी  

वहीं, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर वाहन इंडस्ट्री ने 18% की वृद्धि दर्ज की है। कुल 1.60 लाख यूनिट का एक्सपोर्ट हुआ, जो भारतीय वाहन कंपनियों की Global Market में मजबूत पकड़ को दर्शाता है।  

कॉमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में उछाल 

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 16% की वृद्धि हुई। इस दौरान कुल 50,952 यूनिट की बिक्री हुई, जो इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत है।  

2-व्हीलर बिक्री में गिरावट  

दूसरी ओर, 2-व्हीलर segment में 4% की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कुल 2.72 लाख यूनिट की बिक्री हुई।  

एस्कॉर्ट्स कुबोटा: घरेलू बिक्री कमजोर, लेकिन एक्सपोर्ट में बढ़त

दिसंबर महीने में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री मेंo 10.8% की गिरावट दर्ज की गई। यह आंकड़ा 5,472 यूनिट पर आ गया।  

- घरेलू बिक्री : 12.5% की कमी के साथ 5,016 यूनिट।  

- एक्सपोर्ट : 12.6% की बढ़त के साथ 456 यूनिट, जो वैश्विक बाजार में कंपनी की स्थिति को मजबूत बनाती है।  

Construction उपकरण बिक्री में उछाल

कंस्ट्रक्शन उपकरण सेगमेंट में 10.2% की वृद्धि हुई। इस दौरान कुल 873 यूनिट की बिक्री हुई। यह निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग और कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।  

दिसंबर महीने में वाहन इंडस्ट्री के परिणाम मिश्रित रहे। घरेलू बिक्री में गिरावट और कुल बिक्री का अनुमान से कम रहना चिंताजनक है। हालांकि, एक्सपोर्ट, कॉमर्शियल व्हीकल और कंस्ट्रक्शन उपकरण segment में वृद्धि ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। यह रिपोर्ट इंडस्ट्री में बदलती प्राथमिकताओं और नई चुनौतियों का संकेत देती है।