Attention Two swindler women roaming in Kalka
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

सावधान! कालका में घूम रहीं दो ठग महिलाएं, नए बर्तन बेचने की आड़ में दो महिलाओं से उतरवाए जेवर हुई फरार

Attention Two swindler women roaming in Kalka

Attention Two swindler women roaming in Kalka

Attention Two swindler women roaming in Kalka- पंचकूला। कालका में दो जालसाज महिलाएं नए बर्तन बेचने की आड़ में दो महिलाओं से जेवर लेकर फरार हो गईं। ठग महिलाओं ने जेवर के डिजाइन एक विदेशी व्यक्ति को दिखाने का झांसा देकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों महिलाओं की कालका सहित आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी है। पुलिस अब गांव माजरा महताब कालका की रहने वाली नीरज और सुमन के बयान दर्ज कर अज्ञात महिलाओं के बताए हुलिए के आधार पर सीसीटीवी कैमरों को भी खगाल रही है। महिला नीरज ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में दो अज्ञात महिलाएं पिछले चार-पांच दिन से पुराने बर्तन ले जाकर नये बर्तन बेचने का काम करती थी। नये बर्तन देने के बाद 50 रुपये लेती थी और महिलाएं पुराने बर्तन दे देती थी और अगले दिन आकर नये बर्तन दे देती थी। नीरज ने बताया कि वह 11 दिसंबर की सुबह 11.30 बजे अपने घर पर थी। वही 2  महिलाएं एक बच्चे के साथ उसके घर आई। उसने  महिलाओं को एक कुकर, एक पूजा की थाली, दो सिल्वर के भगोने और एक तांबे की गडवी दी थी। जिसके बदले में वे अगले दिन यानी 12 दिसंबर उसके घर एक बाल्टी, स्टील का डिब्बा छोटा, एक फ्राई पेन और एक बड़ा स्टील का डिब्बा देने आई। सामान देने के बाद दोनों महिलाओं नेे चाय बनाने के लिए बोला। लेकिन चीनी चायपत्ती ना होने बारे कहा तो इतने में पड़ोसन सुमन देवी भी उसके पास आ गई। महिलाओं ने कहा कि तुम्हारे पास जो जेवर हैं हमें दे दो, विदेशियों को डिजाइन दिखाना है। विदेशी उन्हें पैसा देगा तो हम तुम्हे भी कुछ पैसा देगे। सुमन ने जेवर देने से इंकार कर दिया।

बातों में लगाया फिर उतरवाए जेवर

नीरज और सुमन के मुताबिक अज्ञात महिलाओं ने उन्हें बातों में लगा लिया। उनकी बातों में आकर अपना पहना सोना दे दिया। नीरज ने बताया कि उसने अपने कानो में पहनी बाली सोना व एक चेन चांदी व सुमन ने अपने कानो में पहना कुंडल लड़ी सोना व दो मंगलसूत्र सोना और चांदी की पायल, एक बिच्छू निकालकर दे दिया।

इंतजार करती रहीं नहीं लौटी ठग महिलाएं

पीड़ित नीरज और सुमन अपने जेवर देने के बाद दोनों महिलाओं के लौटने का इंतजार करने लगीं। कई घंटे बीतने के बाद दिन भी जाने लगा लेकिन दोनों आरोपी महिलाएं नहीं आई। दोनों महिलाओं का उनके पास न मोबाइल नंबर था और न ही उनके ठिकाने के बारे में जानकारी थी। ऐसे में दोनों महिलाएं आरोपी महिलाओं की जालसाजी का शिकार बन गई।