Attack on the team that reached to remove illegal construction
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, 200 के खिलाफ केस दर्ज

Attack on the team that reached to remove illegal construction

Attack on the team that reached to remove illegal construction

Attack on the team that reached to remove illegal construction- हल्दवानी में वनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से बन रहे कॉम्पलेक्स पर कुमाऊं कमिश्नर और आईजी कुमाऊं के निर्देश पर निमार्णाधीन भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ।

पत्थरबाजी की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने पांच नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बवाल करने और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ वीडियो रिकॉडिर्ंग और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला प्रशासन के अलावा मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी मौजूद थे।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने उत्पात मचाया और पत्थरबाजी की घटना हुई। पत्थरबाजी में जेसीबी मशीन के शीशे भी टूटे थे। पूरे मामले में वनभूलपुरा पुलिस ने अतिक्रमणकारी हाजी इरशाद, सरफराज अहमद, सलीम, स्थानीय पार्षद गुफरान, अब्दुल बफा सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों के खिलाफ विवादित स्थल पर राजकीय कार्य में बाधा डालने, राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने, उपखनिज की चोरी करने, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले में कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने कहा है कि किन लोगों के संरक्षण में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा था, इसमें जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीच शहर में सरकारी भूमि पर बिना नक्शे के 4 मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा था, जिसमें कहीं न कहीं अधिकारियों की मिलीभगत प्रतीत हो रही है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह पढ़ें- केजरीवाल को जान से मार दूंगा; फोन पर आई धमकी, दिल्ली पुलिस में मचा हड़कंप, टीमें तत्काल एक्शन मोड में आईं