केजरीवाल की आंखों में आंसू आ गए: पंजाब के CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री पर एक्शन लिया तो दिल्ली के CM ने दिया ऐसा रिएक्शन

केजरीवाल की आंखों में आंसू आ गए: पंजाब के CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री पर एक्शन लिया तो दिल्ली के CM ने दिया ऐसा रिएक्शन

Arvind Kejriwal reaction on Vijay Singla who out of Bhagwant Mann Cabinet

Arvind Kejriwal reaction on Vijay Singla who out of Bhagwant Mann Cabinet

Punjab Cabinet News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बड़ा एक्शन सामने आया है| सीएम मान ने अपने एक मंत्री पर बड़ी कार्रवाई की है| दरअसल, सीएम मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet) को मंत्रिमंडल से हटा दिया है| इसके साथ ही सीएम मान ने पुलिस को आदेश देकर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई है| फिलहाल, आपको बतादें कि, विजय सिंगला को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है| सिंगला इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं|

मान के एक्शन पर केजरीवाल का रिएक्शन....

इधर, सीएम मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet) पर एक्शन लिए जाने के बाद अब दिल्ली के CM केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है| केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है - ''भगवंत मान आप पर गर्व है, आपके इस कदम ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं, आज पूरा देश आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है....''|

भगवंत मान ने सबको चौंकाया....

दरअसल, मंगलवार दोपहर सीएम भगवंत मान का अचानक एक वीडियो सामने आया| जिसने सबको चौंका दिया| वीडियो में सीएम मान यह कहते हुए दिखे कि वह आज एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं| मान ने कहा कि जैसा सबको पता है कि आम आदमी पार्टी सच्चे दिल से एक ईमनादार पार्टी है| आम आदमी पार्टी एक एंटी करप्शन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है| यह पार्टी एक भी पैसे की हेरा-फेरी बर्दास्त नहीं कर सकती| सीएम मान ने कहा कि जब मैं चुनाव के समय प्रचार के लिए लोगों के पास जाता था तो लोगों में एक उम्मीद नजर आती थी कि कोई तो ऐसा आएगा जो उन्हें भ्रष्टाचार के दलदल से बचाएगा|

सीएम मान ने आगे कहा कि जब मेरा नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आया तो अरविन्द केजरीवाल जी ने मुझसे कहा था कि भगवंत मान कुछ भी हो जाये भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं करना| तब मैंने उनको वचन दिया था कि एक भी पैसे की हेराफेरी बर्दास्त नहीं होगी| चाहें कोई अपना हो या बेगाना...

सीएम मान ने कहा कि अब इसी कड़ी में मेरे संज्ञान में एक मामला आया है , मेरी सरकार का एक मंत्री काम के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया। किसी को इसके बारे में पता नहीं था, अगर मैं चाहता तो इसे दबा सकता था। लेकिन अगर मैं ऐसा करता तो जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया उनका भरोसा तोड़ दिया होता और मैं अपनी पार्टी के विचारधारा के भी खिलाफ हो जाता|

सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं, मंत्री का नाम है विजय सिंगला जो कि स्वास्थ्य मंत्री हैं| मैं अब उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दे रहा हूं। सीएम मान ने बताया कि विजय सिंगला अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है|

विजय सिंगला के बारे में .......

बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है|