Armed criminals theft 16 lakh from SBI branch office in Jamui
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

जमुई में SBI की शाखा से 16 लाख की लूट,कैशियर और चौकीदार को बनाया बंधक !

Armed criminals theft 16 lakh from SBI branch office in Jamui

Armed criminals theft 16 lakh from SBI branch office in Jamui

जमुई में बैंक लूट की बड़ी वारदात को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। जिले के चकाई बाजार स्थित एसबीआई शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने 12 लाख का गोल्ड सहित 16 लाख लूट लिए।

बताया जाता है कि मंगलवार को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने पहले चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद लॉकर खुलवाया और उसमें रखे 12 लाख का गोल्ड सहित 16 लाख लूट लिए। घटना को अंजाम देने बाद सभी बाइक से गिरिडीह रोड की तरफ भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलने पर चकाई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं। बैंक के साथ बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है।