अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना: कुमारी शैलजा के हितैषी बन रहे ग्रहमंत्री! उदयभान बने हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष तो अब दिया ये बयान
 
                        Anil Vij targeted Congress over Kumari Selja
Haryana News : हाल ही में हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है| यहां अध्यक्ष को बदल दिया गया है| जहां पहले कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं तो वहीं अब कांग्रेस हाईकमान की ओर से पूर्व विधायक उदयभान को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है| इधर, इस फेरबदल पर जहां हरियाणा कांग्रेस के कई नेताओं में अंदर ही अंदर नाराजगी झलख रही है तो इसके साथ ही सूबे की सत्ता में मौजूद भाजपा सरकार भी कांग्रेस पर खूब निशाना साध रही है|
दरअसल, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट के जरिये पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा के हितैषी बनकर कांग्रेस पर तंज कसा है| विज ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''लड़की हूं लड़ सकती हूं का उत्तरप्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया| यह है कांग्रेस का असली चेहरा| यह कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस कथनी और करनी में बहुत अंतर है|
कुमारी शैलजा को क्यों हटाया...
कुमारी शैलजा के अध्यक्ष रहते हरियाणा कांग्रेस दो गुटों में बंटी जा रही थी| एक गुट था कुमारी शैलजा का और एक हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का| क्योंकि भूपेंद्र हुड्डा का कुमारी शैलजा के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा था| भूपेंद्र हुड्डा की तरफ से कुमारी शैलजा को लेकर अक्सर विरोधी गतिविधि की झलख देखने को मिलती रही| जहां इसी को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का फैसला लेना पड़ा ताकि गुटबाजी के चलते हरियाणा चुनाव में कहीं पार्टी को नुकसान न उठाना पड़ जाए|
 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                