All government officials reached the office at 7 am-

Punjab: सभी सरकारी बाबू सुबह 7 बजे पहुंचे दफ्तर, सीएम भगवंत मान ने दी सख्त हिदायत

 All government officials reached the office at 7 am

All government officials reached the office at 7 am

All government officials reached the office at 7 am- पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय आज यानि 2 मई 2023 से सुबह 7:30 बजे खुल जाएंगे। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। पंजाब में रविवार को जारी किए गये एक सर्कुलर के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा संस्थानों में पहले से ही गर्मी और सर्दी के लिए अलग-अलग समय है। सर्दियों के लिए, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, जबकि गर्मियों के लिए सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक। सरकारी क्षेत्र के एक डॉक्टर ने कहा कि हम पहले से ही गर्मियों के समय का पालन करते हुए सुबह 8 बजे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यालयों में काम करने वालों के लिए समय में बदलाव किया जाएगा, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

इस बीच, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना ने सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल के समय में बदलाव किया है। अस्पताल 2 मई से सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा। ओपीडी का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इमरजेंसी केस देखे जाएंगे। इसके बाद इमरजेंसी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

सीएम मान ने जानकारी दी है कि, पंजाब सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों का समय 2 मई से सुबह साढ़े 7 बजे से होगा। जबकि दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। यानि सुबह साढ़े 7 बजे दफ्तर खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। सीएम मान ने बताया कि, 15 जुलाई तक यही समय लागू रहेगा।

लोगों के काम भी कम गर्मी में हो जाएंगे

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब के आम लोगों के लिए भी यह एक बड़ा फैसला है। देश में पहली बार ऐसा फैसला लागू हो रहा है। मान ने कहा कि, सुबह जल्दी दफ्तरों के खुलने से लोगों के काम भी कम गर्मी भी हो जाएंगे। क्योंकि मई-जून में काफी गर्मी होगी और ऐसे में दोपहर दो बजे से गर्मी तेज होने लगती है। इसलिए जब दफ्तर सुबह जल्दी सा?े 7 बजे खुल जाएंगे तो लोग अपने काम गर्मी बढऩे से पहले करा सकते हैं। साथ ही नौकरी करने वाले लोग दोपहर बाद अपनी दिहाड़ी भी लगा सकते हैं। उनकी दिहाड़ी बर्बाद नहीं होगी।

घर में बच्चों के साथ समय बिता सकेंगे मुलाजिम

सीएम मान ने कहा कि, यह फैसला सरकारी मुलाजिमों के साथ भी बातचीत करके लिया गया है। इस फैसले से उन्हें भी अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोपहर दो बजे के बाद बच्चे भी स्कूल से घर आ जाते हैं। मान ने कहा कि, सरकारी मुलाजिमों को कहीं कोई कार्यक्रम में या कहीं घूमने जाना है तो भी वह इस समय में अब ब?े आराम से जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; इस दिन बंद रहेगा सरकारी कामकाज, आदेश देखें