अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- सूखे की चपेट में आया प्रदेश, सरकार नहीं दे रही ध्यान
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- सूखे की चपेट में आया प्रदेश, सरकार नहीं दे रही ध्यान

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- सूखे की चपेट में आया प्रदेश, सरकार नहीं दे रही ध्यान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का जनता के साथ रूखे व्यवहार के चलते ही राज्य सूखे की चपेट में आ गया है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश न होने से खरीफ की बोआई रुकी हुई है। सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है। लगभग पूरे प्रदेश में स्थिति काफी चिंताजनक है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि समय से बरसात नहीं होने से धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। बहुत जगह तो खरीफ की बोआई ही रूक गई है। एक अंदाजा है कि इस साल खरीफ की बोआई छह लाख हेक्टेयर कम होने जा रही है। राज्य सरकार ने 60 लाख हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य रखा जबकि 27 लाख हेक्टेयर धान की ही रोपाई अब तक बामुश्किल हुई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने मौसम की पूरी जानकारी के बगैर 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित कर दिया। बुंदेलखण्ड की तो भाजपा राज में बहुत उपेक्षा हुई है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखण्ड में विकास के जो कार्य हुए उससे पूरा बुन्देलखण्ड लाभान्वित हुआ। भाजपा राज में उन विकास कार्यों की उपेक्षा हुई। समाजवादी सरकार में बुंदेलखण्ड के चरखारी में सात सरोवरों का सौंदर्यीकरण हुआ था।

वस्तुतः भाजपा सरकार को जनता के सुख-दुःख की कोई चिंता नहीं। महंगाई, बिजली कटौती, सूखे की मार से लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं। वह बस नफरत की राजनीति के सहारे सत्ता से चिपके रहना ही जानती है। भाजपा की कुनीतियों के चलते प्रदेश विकास के हर पायदान पर नीचे फिसलता जा रहा है।