Akhilesh Yadav reached to meet Lalu Yadav after meeting Nitish Kumar

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद लालू यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav reached to meet Lalu Yadav after meeting Nitish Kumar

Akhilesh Yadav reached to meet Lalu Yadav after meeting Nitish Kumar

पटना:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिल्ली में राजद चीफ लालू यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव लालू यादव से मिलने मीसा भारती के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातें हुई हैं। सपा प्रमुख ने लालू यादव से स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे 'कुशलक्षेम मुलाकात' बताया है। हालांकि, सियासी गलियारों में इस मुलाकात को विपक्षी एकता से जोड़कर देखा जा रहा है।