अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार, सपा सांसदों के टूटने के दावे पर दिया जवाब

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार, सपा सांसदों के टूटने के दावे पर दिया जवाब

Akhilesh Yadav hits back at Om Prakash Rajbhar

Akhilesh Yadav hits back at Om Prakash Rajbhar

लखनऊ। Akhilesh Yadav hits back at Om Prakash Rajbhar, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के सपा सांसदों के टूट वाले दावे पर जवाब दिया है।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार को पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के बयान के सवाल पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाना और दाना, कब तक चलेगा ये अफसाना। इसके बाद में कहा कि भाजपा इसी तरह से काम करती है, उन्होंने यूपी में पहले सपा के विधायक व एमएलसी तोड़े थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि लालच देकर और डराकर विधायक व एमएलसी तोड़े। उन्होंने कहा कि जो डरेगा वो तो जाएगा, बहादुर लोग होने चाहिए। यूपी में तो भाजपा के ही विधायक पाला बदलने को तैयार बैठे हैं। कुछ लोग समय पर पत्ते खोलते हैं। सपा पूरी तरह मजबूत है और पार्टी कई बार उतार-चढ़ाव देख चुकी है।

भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन

सपा प्रमुख ने राम मंदिर के चढ़ावा प्रकरण को लेकर कहा कि भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। वहां के सीसी कैमरों की फुटेज गायब है, क्योंकि उससे चढ़ावा चोरी के राज खुल जाएगा। उन्होंने गोरखपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली के आंकड़े पेश किए और गोरखपुर में जल्द कार्यकर्ता सम्मेलन करने की बात कही।

समय से पहले विधानसभा चुनाव के प्रश्न पर कहा कि सारा मामला खाद का है। अगर सरकार खाद का इंतजाम नहीं कर पाई तो चुनाव नवंबर में ही हो जाएंगे। उन्होंने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के पूरा होने पर राम मंदिर में दर्शन करने की बात भी दोहराई।