वाराणसी में विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार, दुल्हा कार में बैठा रहा और दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

वाराणसी में विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार, दुल्हा कार में बैठा रहा और दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र

वाराणसी में विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार

वाराणसी में विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार, दुल्हा कार में बैठा रहा और दुल

एक बहुत कमाल की घटना हुई। जिसने सुना वह भी हैरान रह गया। और आप भी पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे। घटना कुछ फिल्मी है पर हुई हकीकत में है। शादी हुई और विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी। साथ में उसका पति यानि की दूल्हा कार में बैठा हुआ था। कार ससुराल की राह पर थी। अचानक एक जगह पर गुमसुम बैठी दुल्हन ने अपने नए-नए पति से कहा कि, कार को जरा रुकवा लें। कुछ इशारा समझ कर दूल्हे ने कार रुकवा दी। दुल्हन कार से उतरी और कहीं चली गई। जब बहुत वक्त बीत गया तो दूल्हे ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि, एक दुल्हन कार से किसी लड़के के साथ फुर्र हो गई। इसकी जानकारी होने पर दूल्हे ने दुल्हन के स्वजन बताया तो वो भी चौंक गए। पुलिस ने इस मामले में कहाकि, अभी कोई जानकारी नहीं है अगर तहरीर आई तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

फिल्मी है पर हुआ हकीकत में

फिल्मों में तो अक्सर ही देखा होगा कि दुल्हन ससुराल जाते समय रास्ते में प्रेमी के साथ बाइक या फिर कार से फरार हो जाती है। वाराणसी में एक नए-नए दूल्हे को इस दुख को झेलना पड़ा है। वाराणसी के जंसा क्षेत्र की लड़की बलुआ क्षेत्र के गांव में अपनी ससुराल जाते समय फरार हो गई। मामला यह है कि, जंसा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह शनिवार रात को बड़ागांव के बलुआ (कुड़ी) के युवक के साथ हुआ। शनिवार बड़ी धूमधाम से बारात आई। इसके बाद रविवार सुबह विदाई हुई। दूल्हे के साथ कार में सवार होकर दुल्हन ससुराल के लिए चली।

दुल्हन पलक झपकते गायब

गांव से कुछ दूर निकलने पर एक पुलिया के समीप सामने से एक कार आकर दूल्हे की कार के पास रुक गई। दुल्हन ने बताया कि, कार सवार उसका रिश्तेदार है। उससे मिलने की बात कहकर गाड़ी से नीचे उतरी और दूसरी कार में बैठ गई। इसके बाद तो पलक झपकते ही कार वहां से गायब हो गई। कार सवार दुल्हन को लेकर बड़ागांव की ओर चला गया।

तहरीर मिली तो उचित कार्यवाही - थाना प्रभारी

चर्चा है कि जिस युवती की शादी हुई है उसका एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन स्वजन ने इसकी इजाजत नहीं दी। मौका पाकर दोनों फरार हो गए। इस मामले में जंसा थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया घटना की जानकारी नहीं है अगर तहरीर मिलती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।