14 साल बाद '3 इडियट्स' की 'पिया' के लिए करीना कपूर की 5 लुक टेस्ट तस्वीरें वायरल, 'बेबो' को देख फैंस दे रहे हैं रिएक्शन

14 साल बाद '3 इडियट्स' की 'पिया' के लिए करीना कपूर की 5 लुक टेस्ट तस्वीरें वायरल, 'बेबो' को देख फैंस दे रहे हैं रिएक्शन

Kareena Kapoor 3 Idiots look Test Pics

Kareena Kapoor 3 Idiots look Test Pics

नई दिल्ली। Kareena Kapoor 3 Idiots look Test Pics: करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। उन्हें इस बिजनेस में 22 साल बीत चुके हैं और आज भी वह किसी भी रोल को बखूबी निभा लेती हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में दी हैं, जिसमें 'थ्री इडियट्स' भी शामिल है। इस मूवी में करीना ने पिया नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो डॉक्टर है। यह एक्ट्रेस की करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस से एक है, जिसे आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। अब फिल्म रिलीज के 14 साल बाद करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें सामने आई हैं।

'थ्री इडियट्स' में करीना कपूर के कैरेक्टर को काफी सराहना मिली थी। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री को भी लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। 14 साल बाद विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने करीना के लुट टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया ऑडियंस को दिखाई है।

करीना कपूर के लुक टेस्ट / Kareena Kapoor's Look Test

एक फोटो में करीना ने ग्रीन कलर की कुर्ती पहनी है, जिसमें बालों को पोनीटेल के जरिये बांध कर रखा है। दूसरी फोटो में वह महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में करीना ने पर्पल कलर की साड़ी, रेड ब्लाइज, गोल्ड ज्वेलरी और चश्मा पहन रखा है।

तीसरी फोटो में एक्ट्रेस पिंक टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। यह लुक टेस्ट उनके कॉलेज गोइंग गर्ल की इमेज को दिखाता है। इसके अलावा उनका एक और लुक टेस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के लुक्स फिल्म 'पीके' की अनुष्का शर्मा से मिल रहे हैं। आखिर में करीना के उस लुक की फोटो है, जिसमें वह पिया बनकर पूरी फिल्म में दिखाई दी हैं।

फैंस ने की 'थ्री इडियट्स 2' की डिमांड / Fans demanded '3 Idiots 2'

करीना के कुछ लुक टेस्ट फैंस को पसंद आए हैं, तो कुछ में वह अजीब लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट किया, 'आपका शुक्रिया कि आपने पिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।'

एक अन्य फैन ने लिखा, 'आपने 4 और 5 लुक को एक कर पीके से अनुष्का शर्मा का लुक क्रिएट कर दिया।' कुछ फैंस ने 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल की डिमांड की है।

करीना कपूर वर्क प्रोफाइल / Kareena Kapoor Work Profile

14 साल बाद पिया के गेटअप में करीना कपूर का लुक टेस्ट देख फैंस की 'थ्री इडियट्स' फिल्म की यादें ताजा हो गई हैं। थ्री इडियट्स का दूसरा पार्ट बनेगा या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता लगेगा। फिलहाल एक्ट्रेस 'द क्रू', 'द ब्रिंगहैम मर्डर्स' और 'द दिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स।' उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी।

यह पढ़ें:

शाहरुख़ खान को नहीं पछाड़ पाए अक्षय और कार्तिक:अक्षय की 'सेल्फी','शहजादा' की निकली हवा,जानिए कितनी हुई कमाई ?

'अगर खालिस्तानी मुझे गोली ना मारें तो बहस के लिए तैयार,' कंगना ने स्वीकार की अमृतपाल की चुनौती

Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer: एक मां की ममता को बयान करती है रानी मुखर्जी की नई, सीन करते हुए सच में हुई भावुक