प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की
BREAKING
"रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो का निरीक्षण किया, हाइड्रोजन ट्रेन और आधुनिक मेंटेनेंस सुविधाओं का जायजा" रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो के कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ से किया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीधा संवाद यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार

प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के तीन परिविक्षाधीन अधिकारियों, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सम्बद्ध सेवा 2022 बैच के 14 परिविक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह अधिकारी हिमाचल  प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से बातचीत के दौरान आशा व्यक्त की कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदार छवि, विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के दक्षतापूर्ण कार्यान्वयन, नवोन्मेष पहल सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 
मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों से नए जोश के साथ राज्य की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर और अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा उपस्थित थे।