Administrative reshuffle in Haryana, eight IPS officers transferred
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Administrative reshuffle in Haryana, eight IPS officers transferred

Administrative reshuffle in Haryana, eight IPS officers transferred

Administrative reshuffle in Haryana, eight IPS officers transferred- चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। 

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अर्शदीप सिंह चावला को करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस एकेडमी के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस कृष्ण कुमार राव को रोहतक का एडीजीपी बनाया गया है और अमिताभ सिंह ढिल्लों को हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस सौरभ सिंह को एडीजीपी 'सीपीटी एंड आर', भोंडसी के पद पर नियुक्त किया गया है। सिबाश कबिराज को अंबाला रेंज के आईजीपी की जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने सतिंदर कुमार गुप्ता को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त और गौरव को ईस्ट गुरुग्राम का डीसीपी बनाया है। आईपीएस मयंक गुप्ता को रेवाड़ी का एसपी नियुक्त किया गया है।

हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 1993 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो और एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी थी। वहीं, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी सौरभ सिंह को एडीजीपी/सीआईडी नियुक्त क‍िया गया था।