AAP State President Dr. Sushil Gupta visited the flood affected area of Ambala, State Publicity Committee President Dr.Ashok Tanwar and National Co-Secretary Ch. Nirmal Singh was also with them.

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अंबाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा; प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह-सचिव चौ. निर्मल सिंह भी रहे साथ

Dr.Ashok Tanwar and National Co-Secretary Ch. Nirmal Singh was also with them.

AAP State President Dr. Sushil Gupta visited the flood affected area of Ambala, State Publicity Comm

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अंबाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह-सचिव चौ. निर्मल सिंह भी साथ रहे

गांवों में अभी तक नहीं पहुंची कोई प्रशासनिक मदद : डॉ सुशील गुप्ता

पीड़ित परिवारों के लिए तुरंत मुआवजा जारी करें सरकार : डॉ सुशील गुप्ता

खट्टर सरकार ने मानसून से पहले नदी, नालों और ड्रेनेज की साफ सफाई नहीं की : डॉ अशोक तंवर

खट्टर सरकार के स्मार्ट सिटी के सभी दावे फेल : डॉ अशोक तंवर

खट्टर सरकार ने मानसून सीजन को लेकर नहीं की थी कोई तैयारी : चौ. निर्मल सिंह

आपदा प्रबंधन विभाग को एक्शन में लाकर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करे खट्टर सरकार : चौ. निर्मल सिंह

अंबाला, 14 जुलाई:प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है और किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। इस आपदा के कारण प्रदेश के कई लोग जान भी गवा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता के बीच हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय सह-सचिव चौ. निर्मल सिंह और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को अंबाला हल्के के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव बांभे, गांव अल्लुदिन माजरा, गांव मिया माजरा, गांव चुगना, गांव निहारसा और गांव मेतलान का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। 

डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों पर पानी आने से सड़कें टूटने लगी हैं। कई गांवों का संपर्क दूसरे इलाकों से कट रहा है। कई दिन से बिजली नहीं है, घरों में पीने का पानी भी खत्म हो गया है।

लेकिन खट्टर सरकार का कोई व्यक्ति गांवों में नहीं पहुंच रहा, न ही कोई सरकारी मदद गांवों में मिल रही है। खट्टर सरकार आपदा प्रबंधन में फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री खट्टर, मंत्री, विधायक इस मुश्किल की घड़ी में कोई भी जमीन पर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने खट्टर सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तुरंत मुआवजा राशि जारी करने की मांग की।

डॉ अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार की अनदेखी के चलते आज पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मानसून से पहले खट्टर सरकार ने नदी, नालों और ड्रेनेज की साफ सफाई नहीं की। वहीं सरकार ने स्मार्ट सिटी के सभी दावे फेल साबित हुए हैं। सड़कों पर पानी के तालाब बन गए हैं।

अंबाला में हालत काबू से बाहर हो चुके हैं। गांवों में पीने के पानी को लेकर स्थिति काफी गंभीर हैं। उन्होंने खट्टर सरकार की लापरवाही पर और धीमी कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते प्रदेश सरकार ने बंदोबस्त किए होते तो बाढ़ जैसे हालात नहीं पैदा होते। प्रदेश सरकार के पानी निकासी के दावों की हवा निकल चुकी है। 

चौ. निर्मल सिंह ने कहा कि खट्टर सरकार ने मानसून सीजन को लेकर कोई तैयारी नहीं की थी। खट्टर सरकार पीड़ित लोगों तक पहुंचने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों तक तुरंत मदद पहुंचाए।

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को एक्शन में लाकर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से लोगों के घरों और खेतों में पानी घुस गया है। इस समय प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मदद की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ग्राउंड जीरो पर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को भोजन व दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं।