AAP Won Ludhiana West: पंजाब में AAP की जीत; लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने बाजी मारी, कांग्रेस को इतने वोटों से हराया

पंजाब में AAP की जीत; लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने बाजी मारी, कांग्रेस को इतने वोटों से हराया, BJP का प्रदर्शन ठीक!

AAP Sanjeev Arora Won Ludhiana West Assembly By-Election 2025

AAP Sanjeev Arora Won Ludhiana West Assembly By-Election 2025

AAP Won Ludhiana West: पंजाब में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का रिजल्ट डिक्लेयर हो गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की। अरोड़ा ने 10,637 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हराया। संजीव अरोड़ा को कुल 35,179 वोट मिले। जबकि आशु को 24,542 वोट ही हासिल हुए। वहीं बीजेपी इस उपचुनाव में ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए तीसरे नंबर पर रही। बीजेपी के जीवन गुप्ता ने 20,323 वोट प्राप्त किए। जबकि अकाली दल को इस चुनाव में भी भारी निराशा झेलनी पड़ी।  

पंजाब में AAP की ही लहर!

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की यह जीत एक बड़ी जीत है। हार-जीत का अंतर भी काफी बड़ा रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की ही लहर बनी हुई है। हालांकि, यह जीत आप के सत्ता में होने के कारण भी मानी जा रही है। फिलहाल बड़ी बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट अपने पास बरकरार रखी है। आप नेता गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

अभी राज्यसभा सांसद हैं संजीव अरोड़ा

संजीव अरोड़ा अभी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन इस जीत के बाद अब वह इस पद से इस्तीफा दे देंगे और एक विधायक के रूप में काम करेंगे। इस जीत को लेकर अरोड़ा ने कहा,'' मैं लुधियाना पश्चिम के सभी निवासियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं वादा करता हूं कि आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। इस अवसर पर मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे यह सेवा करने का अवसर दिया।

CM मान ने कहा- सरकार के कामों से लोग खुश

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने पर पंजाब सीएम भगवंत मान न कहा, ''विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयाँ। बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ़ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।''

हर वादे को पूरा करेंगे

वहीं सीएम मान ने कहा, ''उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई। फिलहाल इस जीत के बाद पंजाब से दिल्ली तक आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। ढ़ोल-नगाड़े बज रहे हैं। मुंह मीठे कराये जा रहे हैं।

उपचुनाव के लिए 19 जून को हुई थी वोटिंग

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग कराई गई थी। वहीं उपचुनाव में 51.33% वोटिंग दर्ज की गई। उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खुद यहां प्रचार किया था। वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान और प्रभारी मनीष सिसोदिया भी प्रचार में जुटे नजर आए थे। इस जीत के बाद आप ने कहा कि लुधियाना पश्चिम में 'काम की राजनीति' की जीत हुई है।