आम आदमी पार्टी ने मनाया लोहड़ी मिलन समारोह:राठी

आम आदमी पार्टी ने मनाया लोहड़ी मिलन समारोह:राठी

Aam Aadmi Party Panchkula

Aam Aadmi Party Panchkula

चंडीगढ़ का मेयर और सांसद आम आदमी पार्टी का होगा-सुरेंद्र राठी

पंचकूला। Aam Aadmi Party Panchkula: आम आदमी पार्टी पंचकूला टीम ने लोहड़ी के पावन पर्व पर लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया, इसमें पंचकूला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सेक्टर 20 में प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी के कार्यालय में लोहड़ी मिलन समारोह मनाया गया। राठी ने सभी देशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

Aam Aadmi Party Panchkula

कार्यकर्ताओं ने हिंदी एवं पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। सुरेंद्र राठी ने कहा कि यह वर्ष आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति एवं उत्साह लेकर आया है। इस वर्ष लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी आप पार्षदों का संख्या बल बढ़ा है और आने वाले मेयर भी आम आदमी पार्टी का होगा और उसके बाद चंडीगढ़ लोकसभा सीट भी आप ही जीतेगी।

Aam Aadmi Party Panchkula

लोहड़ी मिलन समारोह में पंचकूला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं शामिल हुए इनमें मुख्यतः साहिब दिन जेबी धारीवाल इंदु बाला वीना रानी रितु वातिश मधु हिना कृतिका नगिता धरमवीर सुक्खा ताराचंद संजय शर्मा सूरज कुमार रंजना राजवीर दलाल तारा चंद सत्यवान फोर श्याम लाल विनोद कुमार संजीव रॉकी मनमोहन रिंकू मंजेश कुमार राकेश पंडित कृष्ण चंद्र पिंटू विक्की जाट राम करण ठाकुर रजनीश अमित साहिल अतुल सोनू

यह पढ़ें:

पिहोवा में 9 दिन के लिए रामचरितमानस का पाठ शुरू; अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आयोजन, 22 को हवन के बाद भंडारा

स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के बाद के जननायक हैं मनोहर लाल!

हांसी के कॉलेज में लोहड़ी पर्व में पूर्व चेयरपर्सन मुक्ता, सोशल एक्टिविस्ट नीतू व आशु का छात्राओं ने भांगड़ा डालकर किया स्वागत