पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले दो आरोपी लुटेरों को किया काबू
Police Apprehended two accused Robbers
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से एक मोबाइल फोन,दो कमानीदार चाकू, वारदात के समय इस्तेमाल बाइक के अलावा 4 मोटर साइकिल भी बरामद किए।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehended two accused Robbers: यूटी पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले दो आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लुटेरों की पहचान पंजाब के डेरा बस्सी निवासी 21 वर्षीय जोधा जिसके खिलाफ पंजाब के जिला होशियारपुर के मुकेरिया थाने में मामला दर्ज है।
दूसरे आरोपी की पहचान 24 वर्षीय बलजीत उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है।
क्या था मामला।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बापूधाम सैक्टर 26 निवासी सब्जी विक्रेता बाल किशन ने पुलिस को बताया था कि बीती 4 जुलाई लगभग समय सवा 5 बजे मोटर साइकिल पर सवार दो शातिर बदमाशो ने सब्जी विक्रेता की गर्दन पर चाकू रखकर एक मोबाइल फोन,8 हजार रुपए की नकदी लूटमार कर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से एक मोबाइल फोन,दो कमानीदार चाकू और वारदात के समय इस्तेमाल बाइक को भी अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा 4 मोटर साइकिल भी बरामद किए। पुलिस को बरामद किए मोटर साइकिल के चोरी होने का शक है। मामले की जांच जारी है।