चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसे की जांच तेज, सीएफएसएल टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसे की जांच तेज, सीएफएसएल टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

1000255606

Investigation into Chandigarh building collapse intensifies

चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसे की जांच में तेजी, सीएफएसएल की टीम पहुंची 

दोनों कारोबारियों ने 7 दिन पहले ही पार्टनरशिप में काम शुरू किया था

चंडीगढ़, 5 जुलाई। Investigation into Chandigarh building collapse intensifies, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम को 54 साल पुरानी 2 मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद प्रशासन ने भी इसकी जांच पर काम तेजी से शुरू कर दिया है। इसी संबंध में रविवार को सीएफएसएस की  टीम पहुंची। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर बारीकी से जांच की। दूसरी ओर बताया जाता है कि मृतक दोनों कारोरियों ने 7 दिन पहले ही पार्टनरशिप में काम शुरू किया था। ज्ञात रहे यह बिल्डिंग 1972 की अलॉटमेंट है। उसी दौरान इसका निर्माण हुआ था। यह पूरी तरह से कॉमर्शियल थी। करीब 15 दिन पहले ही इसको किराए पर लिया गया था। अभी काम चल रहा था। दो दिन से बारिश हो रही थी। इस वजह से अचानक सीलन होने से इमारत गिरी है। इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने कहा- यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी। इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 28/9 में बनी इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था। बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से ही उसकी छत गिरी है।

सोलन के रहने तरूण कौशिक की आठ साल की एक बेटी है। जबकि मेरठ के रहने वाले तरूण जैन का दस साल का एक बेटा है। दोनों पुराने दोस्त थे। अभी पांच से सात दिन पहले ही दोनों ने पार्टनरशिप में स्क्रैप का काम शुरू किया था। तरूण जैन ने मेरठ से यहां आकर अभी तक अपने लिए घर तक किराए पर नहीं लिया था। दोनों ही होटल में रहे रहे थे। वह दोनों अपने लिए कोई फ्लैट तलाश रहे थे। परिवार का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में दोनों साथ ही फ्लैट में शिफ्ट होने वाले थे।