बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखें फोड़ने वालों पर पुलिस का एक्शन, 2 बुलेट के भारी-भरकम चालान, दोनों इंपाउंड 

1000255514

Police take action against individuals creating backfire

Police take action against individuals creating backfire, पंचकूला सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ओल्ड पंचकूला व माजरी चौक पर औचक नाकाबंदी कर चैकिंग की। 

इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिना वैध दस्तावेजों और नियमों का उल्लंघन करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे और दोनों को इंपाउंड भी किया गया। इंपाउंड की गई बुलेट का 32,500 व 11,000 रुपये का चालान किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर हुड़दंगबाजी, तेज रफ्तार, स्टंट करना और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से रोकें। सभी वाहन चालकों से भी आग्रह किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर उनकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।