Aaj Ka Panchang,1 December 2024 : आज अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang,1 December 2024 : आज अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang1 December 2024

Aaj Ka Panchang1 December 2024

Aaj Ka Panchang: आज 1 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष अमावस्या और रविवार है. अमावस्या पर सुबह स्नान आदि करने के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें और सफेद फूल के साथ बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है इससे कालसर्प दोष दूर होता है. अमावस्या पर लघु रुद्र का पाठ, गरीबों को दान व नवनाग स्तोत्र का पाठ करने से भी राहु-केतु के दुष्प्रभाव में कमी आती है.

अमावस्या पर चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं. ऐसा करने से पाप कर्मों का प्रायश्चित होगा और अच्छे कामों के फल मिलना शुरू हो जाते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 1 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024 (Calendar 1 December 2024)

तिथि अमावस्या (30 नवंबर 2024, सुबह 10.29 - 1 दिसंबर 2024, सुबह 11.50)
पक्ष कृष्ण
वार रविवार
नक्षत्र अनुराधा
योग सुकर्मा
राहुकाल शाम 04.05 - शाम 05.24
सूर्योदय सुबह 06.57 - शाम 05.24
चंद्रोदय सुबह 06.58  - शाम 05.14
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 1 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 - सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.49 - दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 - शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 - दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 06.27 - सुबह 08.09, 2 दिसंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 - प्रात: 12.37, 2 दिसंबर

1 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड - दोपहर 12.10 - दोपहर 1.29
  • आडल योग - दोपहर 02.27 - सुबह 06.24, 2 दिसंबर
  • गुलिक काल - दोपहर 2.47 - शाम 04.05

आज का उपाय

इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गाय के गोबर से बने कंडे पर शुद्ध घी व गुड़ मिलाकर धूप देनी चाहिए. यदि घी व गुड़ उपलब्ध न हो तो खीर से भी धूप दे सकते हैं. अपने सौभाग्य तथा घर परिवार के सुख, शांति व समृद्धि के लिए पितरों की शांति बहुत जरुरी है.