आज का पंचांग 5 नवंबर 2023: अहोई अष्टमी व्रत, रवि पुष्य योग में करें खरीदारी, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

आज का पंचांग 5 नवंबर 2023: अहोई अष्टमी व्रत, रवि पुष्य योग में करें खरीदारी, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 5 November 2023

Aaj Ka Panchang 5 November 2023

आज का पंचांग, 5 नवंबर 2023, रविवार: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 14, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, अष्टमी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 20, रबि-उल्सानी-20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी।

सूर्योदय का समय 5 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 5 नवंबर 2023 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 5 नवंबर 2023 : राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्य को जल देते समय ओम सूर्याय नमः मंत्र का जप करें और सूर्य को लाल फूल भी अर्पित करें ।

यह पढ़ें:

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की सलामती के लिए किया जाता है, देखें क्या है खास

04 November Ka Panchang : शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 3 November 2023: आज स्कन्द षष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और योग का समय