आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 सितंबर 2025 : आज नवरात्र का आठवां दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Aaj Ka Panchang 30 September 2025
Aaj Ka Panchang 30 September 2025: 30 सितंबर 2025 को आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। यह तिथि आज रात 02.55 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही, वरियान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत सुबह 11:29 से लेकर दोपहर के 12:38 तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 12.50 बजे से शाम 06.20 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
30 सितंबर 2025 का शुभ मुहूर्त
अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 5:01 AM
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 02.55 बजे तक
दिन-मंगलवार
वरियान योग- शाम 5.59 बजे तक
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र- सुबह 7.21 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:29 से दोपहर के 12:38 तक रहेगा
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 05.38 बजे से दोपहर 07.23 बजे तक
मुंबई- दोपहर 05.40 बजे से दोपहर 07.20 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 05.44 बजे से दोपहर 07.30 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 05.20 बजे से दोपहर 07.04 बजे तक
भोपाल- दोपहर 05.28 बजे से दोपहर 07.10 बजे तक
कोलकाता – सुबह 04.44 बजे से दोपहर 06.25 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 05.47 बजे से दोपहर 07.29 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 05.02 बजे से दोपहर 06.39 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06.06 बजे
सूर्यास्त – शाम 07. 25 बजे