Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन लगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज होनी थी सुनवाई, जज छुट्टी पर चले गए चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang 30 March 2023

Aaj ka Panchang 30 March 2023

Aaj ka Panchang, 30 March 2023: आज गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि तथा रामनवमी है। आज एक साथ चार शुभ योग अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गुरु पुष्य योग एवं रवि योग बन रहा है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.39 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.02 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.22 बजे से 11.11 बजे तक एवं दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.22 बजे से 11.11 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.58 बजे से 5.48 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.03 बजे से 7.53 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 6.14 बजे से 7.47 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.58 बजे से 3.31 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.20 बजे से 7.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.32 बजे से 2.04 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.43 बजे से रात्रि 8.10 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पूरे दिन रवि योग तथा अमृत सिद्धि योग रहेंगे। इनके अतिरिक्त रात्रि 9.29 बजे अमृत योग तथा गुरु पुष्य योग लगेगा जो अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.07 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.18 बजे से 10.06 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj ka Panchang: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज, जानें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

रूहानियत इंसानियत के संगम से ही मानव कल्याण: सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

आठवें नवरात्र पर करें मां महागौरी की पूजा, विष व्याधियों का अंत कर जीवन को सुख-समृद्धि से करती हैं पूर्ण