देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है अमावस्या, सर्वार्थ सिद्धि योग और पञ्चक

देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है अमावस्या, सर्वार्थ सिद्धि योग और पञ्चक

Aaj ka Panchang 21 March 2023

Aaj ka Panchang 21 March 2023

नई दिल्ली, Aaj ka Panchang 21 March 2023: पंचांग के अनुसार आज 21 मार्च 2023, मंगलवार के दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज चैत्र अमावस्या का दिन है और विशेष बात यह है कि आज हिन्दू वर्ष का अंतिम दिन है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र स्नान-दान और तर्पण का विशेष महत्व है। आइए पंचांग से जानते हैं सूर्योदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

आज का पंचांग ( Panchang 21 March 2023)

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त- 21 मार्च, मंगलवार रात्रि 09 बजकर 22 मिनट पर

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र- दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक

शुभ योग- सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 03 बजकर 55 मिनट से 22 मार्च सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक

विशेष- चैत्र अमावस्या (Special- Chaitra Amavasya)

हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। आज चैत्र अमावस्या है, जिसे स्नान-दान अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन पवित्र स्नान और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। आज मंगलवार का दिन होने के कारण इसका नाम भौमवती अमावस्या भी है। शास्त्रों में बताया गया है कि आज के तर्पण आदि करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। विशेष बात यह है कि आज विक्रम संवत 2079 का अंतिम दिन है।

शुभ समय (Shubh Samay)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 39 मिनट से सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 08 बजकर 40 मिनट से सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक

अशुभ समय (Ashubh Samay)

राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से शाम 04 बजकर 50 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक

पंचक- पूरे दिन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय (sunrise and sunset times)

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 14 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 20 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय (moonrise and moonset times)

चंद्रोदय- आज नहीं

चन्द्रास्त- संध्या 06 बजकर 20 मिनट पर

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

यह पढ़ें:

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन करें कलश स्थापना, देखें मुहूर्त, शुभ दिशा

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन रखें रंगों का भी ध्यान, प्राप्त होगी मां भगवती की कृपा