Aaj ka Panchang 06 April 2024: आज किया जाएगा प्रदोष और शनि त्रयोदशी का व्रत, पढ़िए दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 06 April 2024: आज किया जाएगा प्रदोष और शनि त्रयोदशी का व्रत, पढ़िए दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 06 April 2024

Aaj ka Panchang 06 April 2024

Aaj ka Panchang 06 April 2024: राष्ट्रीय मिति चैत्र 17, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 24, रमजान 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शनि प्रदोष व्रत, महावारूणी योग, वारुणी पर्व।

सूर्योदय का समय 6 अप्रैल 2024 : सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 6 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 42 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2024 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 46 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2024 : राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज शनिदेव को काले तिल अर्पित करें।