हिमाचल स्थापना दिवस: रिकांगपिओ से सौगातों की बौछार, चीन सीमा व्यापार और 'प्यारी बहना' निधि का एलान
A Shower of Gifts from Reckong Peo—Announcement
किन्नौर की महिलाओं को 'प्यारी बहना' योजना में ₹1500 मिलेंगे।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मानद उच्च पद मिलेगा, सम्मान बढ़ेगा।
रिकांगपिओ में भू-तापीय आधारित केंद्रीय हीटिंग सिस्टम लगेगा।
शिमला। A Shower of Gifts from Reckong Peo—Announcement, हिमाचल प्रदेश का 79वां स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिले की सभी पात्र महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ योजना के तहत 1500 रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने राज्य पुलिस के सभी पात्र गैर-राजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के दिन एक मानद उच्च पद प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आशा है कि इस पहल से पुलिस बल में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।
चीन के साथ पहली जून से शुरू होगा सीमा व्यापार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप शिपकी-ला के माध्यम से चीन के साथ सीमा व्यापार 1 जून से दोबारा शुरू होने जा रहा है जो प्रदेश सरकार की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी शिपकी-ला के माध्यम से शुरू करने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अपेक्षित हैं।
रिकांगपिओ में सेंटर हीटिंग सिस्टम होगा शुरू
उन्होंने रिकांगपिओ के सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और घरों को भू-तापीय ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली से जोड़ने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, तरांडा गांव को यातायात सुरंग के माध्यम से जोड़ने के लिए 8 करोड़ रुपये, छोल्टू उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा उसमें सीबीएससी पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की गई।
छह माह में पूरा होगा डे बोर्डिंग स्कूल
उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले का पॉलीटेक्निक कॉलेज, जो वर्तमान में रोहड़ू में संचालित हो रहा है, उसे जल्द ही उरनी में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने रिकांगपिओ में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य छह महीने के भीतर पूरा करने की प्रतिबद्धता की।
सुनाम व काफनू में किए शिलान्यास
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सुनाम में 8.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना और ग्राम पंचायत काफनू में 21 करोड़ रुपये की बाढ़ नियंत्रण योजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 4.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोल्डिंग चौरा सड़क का लोकार्पण किया।