उत्तराखंड में IAS अफसर गिरफ्तार: CM धामी के निर्देश पर हुआ बड़ा एक्शन, पूरा मामला कुछ ऐसा है

उत्तराखंड में IAS अफसर गिरफ्तार: CM धामी के निर्देश पर हुआ बड़ा एक्शन, पूरा मामला कुछ ऐसा है

A IAS officer arrested in Uttarakhand

Uttarakhand IAS News

Uttarakhand IAS News : एक बड़ा ओहदा लिए बैठे आईएएस अफसरों पर भी कभी-कभी गाज गिर जाती है| हाल ही में जहां पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर एक आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया जा चुका है तो वहीं अब ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड से सामने आई है| पंजाब की तरह अब उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचार को लेकर एक आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया गया है| राज्य के सीएम धामी के निर्देश पर आईएएस अफसर पर यह बड़ा एक्शन हुआ है|

पूछताछ के बाद विजिलेंस ने किया गिरफ्तार....

मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस अफसर का नाम रामविलास यादव है| आईएएस अफसर रामविलास यादव को विजिलेंस ब्यूरो ने बीते बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है| इससे पहले आईएएस अफसर रामविलास यादव से विजिलेंस द्वारा कई घंटों से पूछताछ की जा रही थी|

आय से अधिक संपत्ति का मामला....

बताया जाता है कि, आईएएस रामविलास यादव पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है| इसी मामले में विजिलेंस ने उन्हें पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया है| अब आईएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है| वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस रामविलास यादव को राज्य सरकार के अंदर सेवा से निलंबित कर दिया है|