राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में होंगी शामिल
- By Gaurav --
- Thursday, 22 Jan, 2026
President Draupadi Murmu to attend Ram Temple Trust event in Ayodhya on
द्रौपदी मुर्मू आगामी 19 मार्च को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत 2083 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
ट्रस्ट अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू राम मंदिर निर्माण एवं संचालन से जुड़े करीब 400 कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगी। बुधवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी कृष्ण मोहन और निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने दिल्ली में राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को 22 जनवरी को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी अवसर के मद्देनज़र गुजरात सरकार ने राज्य में बूचड़खाने बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग ने सभी नगर निगमों और नगरपालिकाओं के आयुक्तों को पत्र लिखकर संबंधित शहरों व कस्बों में स्थित बूचड़खानों को बंद रखने के आदेश लागू करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुई थी।