14 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन कर अमरनाथ से पहुंचा चंडीगढ़
A group of 14 pilgrims arrived in Chandigarh from Amarnath
आज 14 सदस्य नौजवान श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन कर चंडीगढ़ पहुंच गया जिसमें की निशांत पांडे, विक्की बोरा, ऋषभ गौर, मोहित व आदित्य व कुणाल, गुरप्रीत व अन्य श्रद्धालु थे बाबा बर्फानी के सेवक निशांत पांडे ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं रास्ते में प्राप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर और एंबुलेंस की सहायता मिल रही है यात्रा मार्ग पहले से बढ़िया है श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिले बालटाल से पवित्र गुफा तक पूरा मार्ग बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजता रहा सभी श्रद्धालुओं ने बेहतर सुविधा के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया