A dead body found from BSL reservoir, yet to be identified.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बीएसएल जलाशय से मिला एक शव, अभी तक नही हो पाई पहचान

A dead body found from BSL reservoir, yet to be identified.

A dead body found from BSL reservoir, yet to be identified.

सुंदरनगर:बीएसएल जलाशय से शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ताजा मामले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल गेट के समीप जलाशय से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक शव है, जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने बीबीएमबी कर्मचारीयों की मदद से शव को बाहर निकाला लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। आशंका है कि यह शव बीते रोज मलोह क्षेत्र से लापता हुए कृष्ण लाल का हो सकता है लेकिन इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया बीएसएल जलाशय से अज्ञात शव बरामद हुआ है मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है।