मणिपुर में CRPF जवान ने अपने 2 साथियों की हत्या की, बाद में खुद की भी ली जान
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मणिपुर में CRPF जवान ने अपने 2 साथियों की हत्या की, बाद में खुद की भी ली जान

CRPF Jawans Kills

CRPF Jawans Kills

इंफाल : CRPF Jawans Kills: मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने गुरुवार को कथित तौर पर गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया. जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया.

आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था. सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बता दें कि गुरुवार को मणिपुर में केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाया है. इससे पहले मणिपुर के कई जिलों में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं. फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा बल अलर्ट हैं.