चंडीगढ़ के सामान्य परिवार के लड़के को मिली भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रियकरिणी में जगह
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ के सामान्य परिवार के लड़के को मिली भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रियकरिणी में जगह

Indian Youth Congress

Indian Youth Congress

युवा कांग्रेस आरटीआई सेल के राष्ट्रीय सह समन्वयक बने विनायक

चंडीगढ़- Indian Youth Congress: युवा कांग्रेस के महासचिव विनायक बांगिया को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस आरटीआई सेल(National Youth Congress RTI Cell) का राष्ट्रीय सह समन्वयक(national co-coordinator) बनाया गया है और आरटीआई विभाग सोशल मीडिया का प्रभारी लगाया गया है। आरटीआई(RTI) के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल कुमार मीणा ने उनकी नियुक्ति की है। बता दे कि विनायक 2013 से युंका की राजनीति में सक्रिय है। बंगिया पारिवारिक कांग्रेस पार्टी(congress party) से सम्बंध रखते है और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के पुत्र मनीष बंसल और कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और कांग्रेस महासचिव लव कुमार के करीबी माने जाते है। बंगिया 2013 में एनएसयूआई  ब्लॉक अध्यक्ष रहे, 2015 उसके बाद सेक्टर 45 से युंका ब्लॉक अध्यक्ष रहे और 2018 से 2021 तक सोशल मीडिया और मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था 2022 में इलेक्शन लड़कर प्रदेश महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। उन्होंने इस अहम जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार बंसल , युंका राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, युवा नेता मनीष बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी,कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, राष्ट्रीय सचिव मंजू भारत टोंगर,आरटीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल कुमार मीणा,चंडीगढ़  कांग्रेस महासचिव लव कुमार, राष्ट्रीय पद-अधिकारी आशीष गजनवी,  उपाध्यक्ष दीपक लुबाना,और सभी युवा कांग्रेस के साथी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: