Virender Sehwag sister Anju Sehwag joined AAP

वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग AAP में शामिल, पहले Congress में रह चुकी हैं

Virender Sehwag sister Anju Sehwag joined AAP

Virender Sehwag sister Anju Sehwag joined AAP

Virender Sehwag sister Anju Sehwag joined AAP : एक समय में भारतीय क्रिकेट के मशहूर क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया| अंजू सहवाग दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 'आप' में शामिल हुईं| अंजू सहवाग पहले कांग्रेस में रह चुकी हैं, वह कांग्रेस में रहकर 2012 से 2017 तक पार्षद रही हैं| इसके अलावा अंजू सहवाग ने एक शिक्षिका के तौर पर भी काम किया है| उनके आप पार्टी में शामिल होने की वजह यह है कि वह केजरीवाल के कामों से काफी ज्यादा प्रभावित हैं| अंजू सहवाग ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह पूरी शिद्द्त के साथ निभाएंगी| बतादें कि, अंजू सहवाग के साथ 'आप' का दामन और भी कुछ लोगों ने थामा है| 

वीडियो लिंक - https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1476867551825043456