These two MLAs of Haryana are now ministers

हरियाणा मंत्रिमंडल: प्रदेश के ये दो विधायक अब मंत्री, इन तस्वीरों में देखें शपथ ग्रहण

These two MLAs of Haryana are now ministers

These two MLAs of Haryana are now ministers

Haryana Cabinet : हरियाणा मंत्रिमंडल में अब दो नए मंत्री शामिल हुए हैं| दरअसल, मंगलवार को दो विधायकों को मंत्री बनाकर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया| इन विधायकों को प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई| इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता सहित तमाम बीजेपी-जेजेपी नेताओं की मौजूदगी रही| बतादें कि, हरियाणा में BJP और JJP गठबंधित सरकार है|

मंत्री किन विधायकों को बनाया गया.....

बतादें कि, जो दो विधायक मंत्री बने हैं, उनमें से एक भाजपा कोटे से हिसार के विधायक कमल गुप्ता हैं और एक अन्य टोहाना विधायक देवेंद्र बबली हैं जो कि जेजेपी से हैं| मतलब, हरियाणा मंत्रिमंडल में एक बीजेपी और एक जेजेपी नेता को जगह दी गई है|

कमल गुप्ता मंत्री पद की शपथ लेते हुए .....

Kamal Gupta Haryana Minister

Kamal Gupta Haryana Minister

जेजेपी नेता देवेंद्र बबली मंत्री पद की शपथ लेते हुए ....

Devender Babli Haryana Minister

Devender Babli Haryana Minister

 

ऐसी अटकलें थीं .....

बतादें कि, प्रदेश में BJP और JJP गठबंधित सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर कबसे सबकी निगाहें टिकी हुईं थीं, इसे लेकर आयेदिन सीएम मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सवाल होता था| इसी के साथ ऐसी अटकलें थीं कि हरियाणा मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ फेरबदल किया जा सकता है| लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ| सिर्फ दो विधायकों को मंत्री बनाया गया, पुराने मंत्रियों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।