BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सुनील शेट्टी ने पुत्र अहान को ईमानदारी से काम करने की दी सलाह

Sunil


मुंबई। Suniel Shetty : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने पुत्र अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं... अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं।

मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।”

सुनील शेट्टी ने लिखा, “रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। ” गौरतलब है कि अहान ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।