BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

सुच्चा सिंह ने थामा शिअद का हाथ 

Sucha-Singh

चंडीगढ़। Sucha Singh  : आम आदमी पार्टी से निष्कासित सुच्चा सिंह छोटेपुर गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में छोटेपुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होते ही सुखबीर ने उन्हे बटाला से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इससे पहले सुच्चा सिंह आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे हैं। आप ने 2014 का लोकसभा चुनाव उन्हीं की अगुवाई में लड़ा था। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले आप के प्रदेश संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे थे। उस समय उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें संयोजक पद से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उनकी शिअद में शामिल होने की चर्चाएं होती रहीं।

गुरुवार को इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सुच्चा सिंह शिअद में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता दिलाते समय सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह अच्छे इंसान के साथ ही पंजाब हितैषी हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी को उन्हीं ने स्थापित किया, लेकिन आप ने उन्हें धोखा दे दिया। सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें बटाला से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है।