Sapna Chaudhary Arrest Warrant

सपना चौधरी पर बड़ी खबर, गिरफ्तारी वारंट जारी, हरियाणवी डांसर को अब...

Sapna Chaudhary Arrest Warrant

लोगों के बीच हमेशा बेहद ज्यादा चर्चा में रहने वालीं सपना चौधरी पर एक बड़ी खबर सामने आई है| बताया जा रहा है कि, सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी हो गया है| उत्तर प्रदेश में लखनऊ की एक अदालत ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है| इसके साथ ही अदालत ने सपना चौधरी पर अगली सुनवाई 22 नवंबर को तय की है|

आखिर मामला क्या?

जानकारी के अनुसार, सपना चौधरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम करना था, लेकिन एन मौके पर सपना चौधरी ने कार्यक्रम से मुंह फेर लिया| सपना चौधरी ने यह कार्यक्रम नहीं किया| इधर, सपना चौधरी के कार्यक्रम को देखने के लिए कई लोग जो टिकट खरीद चुके थे| उनके पैसे बेकार चले गए| उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए| जिसके बाद सपना चौधरी और आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई| बरहाल, अब सपना चौधरी पर अदालत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर देने पर उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं| बतादें कि, यह पूरा मामला साल 2018 का है|

सपना के डांस के दीवाने हैं लोग....

बतादें कि, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम के लोग दीवाने हैं| जहां भी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना डांस कार्यक्रम करती हैं, लोगों की भीड़ संभाले नहीं संभलती| पुलिस की तैनाती होती है| कई बार देखने में आया है कि सपना चौधरी का डांस नजदीक से देखने के लिए लोगों में अफरा-तफरी भी मची है| वहीं, आपको बतादें कि अब सपना सिर्फ डांसर नहीं रह गई हैं| वह अब एक अभिनेत्री भी हैं| उनके सांग एल्बम अब आ रहे हैं| वह बिग बॉस में एंट्री मार चुकी हैं| इसके साथ ही सपना चौधरी में पहले से अब काफी बदलाव भी साफ़ झलकता है|