Sahdev Dirdo Accident

दुआओं की जरूरत: 'बचपन का प्यार' वाला गाना गाने वाले बच्चे का दर्दनाक एक्सीडेंट, इस video में पता लग जाएगी सारी हालत

Sahdev Dirdo Accident

Sahdev Dirdo Accident : 'बचपन का प्यार' वाला गाना गाकर जिसने पूरे देश में शोहरत बटोर ली, वह बच्चा सहदेव दिरदो आज अस्पताल में एडमिट है| सहदेव दिरदो का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है| बताया जाता है कि इस एक्सीडेंट में सहदेव दिरदो को काफी गंभीर चोटें आईं हैं और इलाज लगातार जारी है| इधर, सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर सुन सभी उसके ठीक होने की भरसक दुआएं कर रहे हैं| बतादें कि, सहदेव दिरदो के लवों से निकला 'बचपन का प्यार' गाना आज सबकी जुबां पर है और इसीलिए इस गाने के साथ सहदेव दिरदो को नहीं भुलाया जा सकता है| 

छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी ट्वीट करके मदद की बात कही ....

बतादें कि, सहदेव दिरदो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहना वाला है| जहां छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो की हालत जानते हुए उसके इलाज में हर संभव मदद की बात कही है| दरअसल, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय से यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के साथ दुर्घटना पर दुःख जताया है और सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बतादें कि, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो से 'बचपन का प्यार' वाला गाना सुना था|

बादशाह जान रहे हालत....

बतादें कि, वैसे तो सहदेव दिरदो 'बचपन का प्यार' वाला गाना गाकर सोशल मीडिया पर काफी हिट हो चुके थे और उनके इस गाने पर कई रील बन रहे थे| लेकिन सहदेव दिरदो के नाम को शोहरत के बीच ले जाने का काम स‍िंगर/रैपर बादशाह ने किया| बादशाह ने जब सहदेव दिरदो का सोशल मीडिया पर वीडियो देखा तो उन्होंने सहदेव दिरदो से सम्पर्क किया और उसे चंडीगढ़ बुलाकर उसके साथ 'बचपन का प्यार' गाना शूट किया| इधर, अब जब बादशाह को सहदेव के एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली है तो बादशाह लगातार सहदेव दिरदो के परिवार के साथ सम्पर्क में हैं| 

बादशाह ने ट्वीट कर लिखा- 'सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं ... वो अभी बेहोश है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।' 

 

लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें  - https://twitter.com/prreeti1/status/1475995111771164672