Punjab Sangrur college students clash
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में बवाल: भारत-पाकिस्तान मैच पर भिड़े स्टूडेंट्स, मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम

Punjab Sangrur college students clash

Punjab Sangrur college students clash

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भारतीय टीम की हार भारत को निराश कर गई| भारतीय लोग बड़े ही उतावले होकर यह रोचक मुकाबला देख रहे थे और जहन में यह बात पक्की थी कि हर बार की तरह जीतेगी तो अपनी भारतीय क्रिकेट टीम ही| लेकिन मैच इस कदर बदला कि भारत के पाले में हार आ गई और अबतक हारता आया पकिस्तान जीत हासिल कर ले गया| उधर, दुबई में जहां यह मैच चला तो इधर भारत-पाकिस्तान मैच पर देश में लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिले|

खबर पंजाब से है| जहां बीते रविवार की रात को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर स्टूडेंट्स भिड़ गए| उनमें हाथापाई हुई| दरअसल, यह सब संगरूर के एक कॉलेज में हुआ| बताया जाता है कि, कॉलेज में कश्मीर के स्टूडेंट्स भी हैं और अन्य कई जगहों से यहां स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं| बताते हैं कि अन्य जगहों से जो स्टूडेंट्स हैं उनका भारत-पाकिस्तान मैच पर अचानक से कश्मीर के स्टूडेंट्स से झगड़ा हो गया और इस बीच हाथापाई भी हुई|

अब शांति.....

कॉलेज में इस तरह के बवाल की खबर जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को जाना| बताया जाता है कि अब सब शांति है| बवाल शांत हो गया है|