Punjab News Big Decision of Pathankot Administration Regarding Corona
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कोरोना का कहर: अब पंजाब में भी जारी होने लगे ये आदेश, देखिये रिपोर्ट

Punjab News Big Decision of Pathankot Administration Regarding Corona

Punjab News Big Decision of Pathankot Administration Regarding Corona

कोरोना वायरस का कहर देश-दुनिया पर खूब बरप रहा है| एक बार फिर से कोरोना के मामले बड़ी संख्या में बढ़ने शुरू हो गए हैं| दरअसल, कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के चलते कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है| ओमीक्रॉन के चलते दुनिया के साथ-साथ भारत में भी हड़कंप मचा हुआ है| जहां यही कारण है कि देश में विभिन्न जगहों पर फिर से कोरोना से बचाव सम्बंधित गाइडलाइन्स जारी हो रही हैं| बंदिशे देखी जा रही हैं| 

इधर, अब पंजाब में भी अब कोरोना के ओमीक्रॉन खतरे को देखते हुए कई बड़े फैसले लिए जाने शुरू हो गए हैं| बतादें कि, खबर पंजाब के पठानकोट से है| जहां पर जिला प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी कर दिया है| आदेश में कहा गया है कि जिले में स्कूल में क्लास चार तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी| इसके अलावा सभी आँगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे| यह आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा| बतादें कि, पंजाब में अभी ओमीक्रॉन के ज्यादा केस नहीं मिले हैं| एक केस सामने आया था कि वो भी रिकवर हो गया है| हालांकि, सतर्कता के तौर पर पठानकोट जिला प्रशासन ने यह बड़ा आदेश जारी किया है| ध्यान रहे कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ बंदिशों के साथ कोरोना गाइडलाइन्स पहले से ही जारी हैं|