BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

यूपी में खेला होबे : चार पीढिय़ों तक कांग्रेसी रहे त्रिपाठी परिवार ने थामा तृणमूल का दामन

tirimul

कोलकाता। Played in UP : बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही तृणमूल ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में भी कांग्रेस में सेंधमारी शुरू कर दी है। कांग्रेस को तोड़कर 1998 में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाने वाली ममता बनर्जी छह माह पहले तक बंगाल में ही अपनी पुरानी पार्टी (कांग्रेस) में सेंध लगाकर उनके नेताओं को तोड़ रही थीं।

अब राष्ट्रीय स्तर पर यह खेल शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत असम की पूर्व सांसद व सुष्मिता देव को पार्टी शामिल कराकर ममता ने शुरू की है। इसके बाद गोवा और अब यूपी में कांग्रेस को तोडऩे का कार्य शुरू कर दिया। इसी रणनीति के तहत ममता ने कांग्रेस से जुड़े उस परिवार में सेंधमारी की है जो कई दशकों से गांधी परिवार के करीबी के रूप में जाने जाता रहा है। यह परिवार स्वतंत्रता सेनानी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का है।

कुछ दिनों पहले यूपी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कमलापति त्रिपाठी के परपोते राजेश त्रिपाठी ने अपने पुत्र ललितेश पति त्रिपाठी के साथ सिलीगुड़ी में तृणमूल का दामन थाम लिया। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा- हमलोग यूपी का काम करेंगे तो यूपी के लोगों से ही कराएंगे, लेकिन हम साथ में रहेंगे। हम गोवा में काम करेंगे तो गोवा के लोगों से ही कराएंगे, हम साथ में रहेंगे। हम सात बार सांसद रहे हैं और पूरे भारत को जानते हैं। हमने कई मंत्रलयों में काम किया है। उत्तर-पूर्व, यूपी से लेकर गोवा तक को जानते हैं।

आखिरी बार गोवा में हम 2010 में गए थे। जब फिल्म फेस्टिवल हुआ था। हम कई बार यूपी भी गए हैं। पंजाब के तमाम जिलों में घूमी हूं। रेल मंत्री के नाते भी अनेक जगहों पर जाना हुआ। अखिलेश यादव भी हमारे छोटे भाई की तरह हैं। हम उसकी इज्जत करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उसके खिलाफ जा रहे हैं। 

वहीं, ललितेश पति त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि हम लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ सकते हैं। बंगाल के लोगों ने यह संदेश भेजने का काम किया है। हम लोगों ने सिर्फ उस संदेश को स्वीकारा है। उस संदेश को लेकर हम ममता दीदी के पास आए हैं। इसी से समझा जा सकता है कि कांग्रेस को ममता कहां तक नुकसान पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।