PM Modi meeting on Corona
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

खतरा: Corona पर फिर फूले हाथ-पांव, PM मोदी कर रहे बड़ी बैठक

PM Modi meeting on Corona

PM Modi meeting on Corona

PM Modi meeting on Corona  : कोरोना के थम जाने के जहां आसार नजर आ रहे थे तो वहीं अब स्थिति बदल गई है| दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी में कोरोना वायरस का नया वेरियेंट(B.1.1.529) मिला है, जिससे चिंता पैदा हो रही है| बताया जाता है कि कोरोना वायरस का यह नया वेरियेंट तेजी से फैल सकता है| जहां इसी आशंका के बीच अब दुनिया भर में अलर्ट है|

बतादें कि, भारत भी अलर्ट हो रखा है| जहां दक्षिण अफ्रीकी से सीधे या इस रास्ते से गुजरकर भारत आने वाले लोगों पर ख़ास निगरानी रखी जा रही है और उनकी कोरोना जांच हो रही है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति पर अहम बैठक तक बुला ली है| पीएम मोदी कोरोना और साथ ही टीकाकरण के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं| माना जा रहा है कि इस बैठक में खास तौर पर दक्षिण अफ्रीकी वेरियेंट को लेकर चर्चा होगी|

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की मांग ......

इधर, दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए|