नोरा फतेही स्किनी लड़कियों क लेकर कही यह बात

नोरा फतेही स्किनी लड़कियों क लेकर कही यह बात

नोरा फतेही स्किनी लड़कियों क लेकर कही यह बात

नोरा फतेही स्किनी लड़कियों क लेकर कही यह बात

नई दिल्ली। अपने कर्व्स से लेकर अपने डांस ग्रूव्स के लिए पॉपुलर डांसर और एक्टर नोरा फतेही करोड़ों दिलों पर राज करतीं हैं। दिवा ने हाल ही में अपने संघर्ष से लेकर सफलता की राह तक के कुछ किस्से साझा किए हैं। नोरा ने बताया कि कितना स्ट्रग्ल करने के बाद उन्हें आज ये पहचान मिली है।

खैर, हम जानते हैं कि सफलता रातों-रात एक दरवाजे पर दस्तक नहीं देती है, कुछ ऐसा ही नोरा फतेही के साथ भी हुआ। नोरा को ये पॉपुलारिटी एक डांस नंबर से मिली है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ये डांस नंबर कोई और नहीं बल्कि 2018 में आया फिल्म  सत्यमेव जयते का सुपरहिट रीमिक्स गाना 'दिलबर' था। अब अपनी सफलता के बार में खुलकर बात करतीं हैं, कैसे उन्होंने चुनौतियों से गुजरा पड़ा है।

दिवा ने अब अपने देश में सांस्कृतिक मानसिकता के बारे में खुल कर बात की है, जहां पतला होना वहां के लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता है। नोरा हाल ही में फूड शो स्टार वर्सेज फूड सीजन 2 में पहुंचीं और साझा किया कि उनके देश में लोग हेल्दी और कर्वी महिलाओं को पसंद करते हैं। 'पतला होना ज्यादा पसंद नहीं है। यह एक सांस्कृतिक मानसिकता है और इसलिए हम लगातार खा रहे हैं।'

मोरक्को की सुंदरी ने 16 साल की उम्र में वेट्रेस के रूप में काम करने के बारे में भी बात की थी और बताया कि 18 साल की उम्र तक उनका संघर्ष करना जारी रखा था। उन्होंने यह भी शेयर किया कि उनके देश में नौकरी की इतने अवसर नहीं है। छोटी-छोटी चीजों के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है।  

एक वेट्रेस के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बोलते हुए नोरा ने कहा, 'एक वेट्रेस बनना बहुत मुश्किल है। आपके पास कम्यूनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व होना चाहिए, आपको तेज होना होगा, आपके पास एक अच्छी याददाश्त होनी चाहिए। कभी-कभी, ग्राहक मतलबी हो सकते हैं, इसलिए आपको परिस्थितियों को संभालने में सक्षम होना चाहिए।'