News on Haryana schools

हरियाणा के स्कूलों पर खबर, अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए यह अधिसूचना की गई जारी

News on Haryana schools

News on Haryana schools

News on Haryana schools : हरियाणा के स्कूलों को लेकर एक ताजी खबर है| दरअसल, हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए एक अधिसूचना जारी की है| बतादें कि, यह अधिसूचना स्कूलों में समय के बदलाव को लेकर जारी की गई है| अधिसूचना में कहा गया है कि हरियाणा के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के समय में 20 दिसंबर से आगामी आदेश तक बदलाव किया जा रहा है|  अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। बतादें कि, सर्दी आते ही स्कूलों का समय बदल दिया जाता है|