Michigan School Firing
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Oh God: स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, स्टूडेंट्स की लाशें बिछी... कई घायल

Michigan School Firing

Michigan School Firing

एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की गई है| दरअसल, यह भयावह घटना भारत की नहीं है बल्कि अमेरिका की है| यहां मिशिगन के एक स्कूल में बुधवार को अचानक गोलीबारी की गई| इस गोलीबारी में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई| जबकि कई घायल हैं| घायलों में स्कूल का स्टाफ भी शामिल बताया जाता है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए तीन स्टूडेंट्स की पहचान एक 16 वर्षीय लड़के और 14 व 17 वर्ष की दो लड़कियों के रूप में हुई है|

एक स्टूडेंट ने की गोलीबारी.....

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्कूल के 15 वर्षीय एक स्टूडेंट ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है| स्टूडेंट के पास एक पिस्तौल बरामद की गई है| बतादें कि, स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल वारदात के मोर्चे को संभाला| वहीं , अब पुलिस आगे की अपनी कार्रवाई कर रही है| गोलीबारी की घटना की गहनता से जाँच की जा रही है|

राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया दुःख....

बतादें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने इस पूरी घटना पर अपना दुःख व्यक्त किया है| बाइडेन ने कहा कि मैं अपने किसी प्रियजन को खोने के अकल्पनीय दुख को समझ सकता हूं और इस दुख को सहन करने वाले परिवारों के लिए मेरी संवेदना है| ध्यान रहे कि, अमेरिका में स्कूल में ऐसी वारदात कोई नई बात नहीं है| इससे पहले पिछले दिनों भी अमेरिका के अलग-अलग स्कूल में गोलीबारी को अंजाम दिया जा चुका है|