Mantra of BJP's victory will emerge from Mantha
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मंथन से ही निकलेगा भाजपा की जीत का मंत्र  : संजय चौधरी

Mantra of BJP's victory will emerge from Mantha

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में हार का मंथन कर रही है। मंथन से मथकर जो भी निकलेगा उस पर सभी पूरी तरह से अमल करेंगे और भाजपा के मिशन रिपीट के रथ को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हार के मंथन से जीत का मंथन निकलेगा और भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएंगी ओर जनकल्याण के कार्यों व योजनाओं को गति देगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान आम आदमी तक सुविधाएं मिलती रही। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। विकास कार्यों को जयराम सरकार ने गति दी है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से चल रेह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों से पूरी सजगता के साथ निपटी है। प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा सहयोग दिया है। मोदी ने प्रदेश की जनता को पूरा सहयोग दिया है, हिमाचल को अपना दूसरा घर बताया है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी उप चुनावों में हुई हार के कारणों का मंथन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हार का एक कारण नहीं है।

इसमें बहुत से फैक्टर शामिल रहें हैं। कहीं पर कांग्रेस को सहानुभूमति मिली और उनके प्रत्याशी जीतने में सफल रहे तो कहीं पर अपने अपनों के साथ नहीं थे ऐसे में कार्यकर्ता भी भ्रम की स्थिति में रहे। लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है आत्ममंथन व आत्मचिंतन का मौका सभी को मिला है। अब दो गुणा ताकत के साथ 2022 चुनाव की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों का मंथन कर रही है और भाजपा का मिशन रिपीट सफल होगा।